इज़रायली पहलवान से हाथ मिलाने से तुर्की के रेसलर बैतुल्लाह ने किया इनकार, मुकाबला शुरू होते ही एक सेकंड में दी शिकस्त

भारत में आयोजित 2026 वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में तुर्की के राष्ट्रीय आर्म रेसलर बेयतुल्लाह मासित (Beytullah Masit) इजरायल के खिलाड़ी दानिल सर्बिनेंको (Danil Serbinenko) से मुकाबले से पहले हाथ मिलाने से इनकार करते नजर आ रहे हैं।

29 अक्टूबर को हुए इस मुकाबले के दौरान जब दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आए, तो मासित ने अपने इजरायली प्रतिद्वंद्वी से हाथ मिलाने के बजाय दूसरी ओर देखना पसंद किया। इसके बाद जैसे ही मुकाबला शुरू हुआ, तुर्की के खिलाड़ी ने महज एक सेकंड के भीतर अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर दिया।

मुकाबले के बाद भी मासित का प्रदर्शन चर्चा में रहा। उन्होंने जूनियर बॉयज़ 60 किलोग्राम वर्ग में दाएं हाथ की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। वहीं, बाएं हाथ की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक भी अपने नाम किया।

गौरतलब है कि नई दिल्ली में 29 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक आयोजित इस विश्व चैंपियनशिप में 57 देशों के 949 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

मासित और उनके इजरायली प्रतिद्वंद्वी के बीच हुए इस मुकाबले का वीडियो 24 नवंबर को सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। प्रतियोगिता का आधिकारिक परिणाम: बेयतुल्लाह मासित ने 60 किलोग्राम वर्ग में दाएं हाथ से कांस्य और बाएं हाथ से रजत पदक जीता।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *