ग़ाज़ा के लिए ग्रीक जहाज़ रवाना, ‘सुमूद फ़्लोटिला’ बनेगा नाकेबंदी के ख़िलाफ़ आवाज़

फ़िलिस्तीनी अवाम पर जारी इज़राइली नाकेबंदी के ख़िलाफ़ एक मज़बूत ऐलान के तौर पर ग्रीस की पहल “March to Gaza” ने बताया है कि 8 सितंबर को साइरोस द्वीप से एक जहाज़ ग़ाज़ा की ओर रवाना होगा। यह जहाज़ “Global Sumud Flotilla” का हिस्सा होगा, जिसका उद्देश्य ग़ाज़ा की आवाज़ को दुनिया तक पहुँचाना और उस पर जारी अन्यायपूर्ण घेराबंदी को चुनौती देना है।

संस्था ने कहा कि जहाज़ “उम्मीद और ऐक़जहती का पैग़ाम” लेकर रवाना होगा। इसमें राहत सामग्री और ज़रूरी सामान शामिल है जो एथेंस में हुए एक बड़े संगीत कार्यक्रम के दौरान इकट्ठा किया गया था। जहाज़ की रवानगी से पहले 7 सितंबर को कॉन्सर्ट और 8 सितंबर को प्रदर्शन भी होगा।

इससे पहले बार्सिलोना से 20 जहाज़ और इटली के जेनोआ से एक फ़्लोटिला रवाना हो चुका है। जल्द ही ये ट्यूनीशिया से जुड़कर ग़ाज़ा की ओर बढ़ेंगे।

Amnesty International ने इज़राइल से फ़्लोटिला को सुरक्षित रास्ता देने की अपील की है। संस्था ने इसे “फ़िलिस्तीनी अवाम के साथ मज़बूत और प्रेरणादायक एकता बताया। उम्मीद है कि पूरा काफ़िला मध्य सितंबर तक ग़ाज़ा पहुँच जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *