Reading time : 0 minutes
ग़ाज़ा पट्टी में इमारतों के मलबे और युद्ध के बाद बढ़े विस्थापन के कारण, हज़ारों फ़लस्तीनी परिवार जीवनयापन के लिए जूझ रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र एजेंसी UNRWA के अनुसार, भोजन और पानी की गम्भीर कमी है और कुपोषण का ख़तरा बढ़ गया है. युद्धविराम टूटने के बाद इसराइली सैन्य कार्रवाई तेज़ हो गई, जिससे हज़ारों नागरिक हताहत हुए हैं और स्कूल जैसे आश्रय स्थल भी निशाना बने हैं. विस्थापित परिवार तम्बू में रह रहे हैं, जहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और गर्मी ने उनकी स्थिति और भी ख़राब कर दी है…(वीडियो)
