‘एक जिला एक उत्पाद’ में अव्वल सिद्धार्थनगर, कालानमक धान ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान

उत्तर प्रदेश में कालानमक धान का उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के लिए सिद्धार्थनगर को राष्ट्रीय ODOP पुरस्कार ने नवाजा गया। दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जितिन प्रसाद औऱ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी IAS डॉ. राजा गणपति आर को पुरस्कार प्रदान किया।

कालानमक चावल सिद्धार्थनगर का ‘एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी)’ है। वर्ष 2024-25 के ओडीओपी अवार्ड के लिए केंद्र सरकार की टीम सर्वे कर रही थी। तीन-चार माह पहले टीम यहां भी आई थी। सर्वे के दौरान टीम को पता चला कि यहां कालानमक के बेहतर उत्पादन, उसकी गुणवत्ता सुधारने और उसे बड़ा बाजार देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके अलावा काला नमक को लेकर किए गए प्रयासों से उत्पादन बढ़ने और किसानों की स्थिति में सुधार की संभावना बढ़ी है। टीम ने भारत सरकार को अपनी रिपोर्ट भेज दी। देश के अन्य जिलों के सर्वे के बाद सिद्धार्थनगर को यह पुरस्कार दिया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *