गाजा के कैथोलिक चर्च पर इजरायल ने की बमबारी, दो नागरिकों की मौत

गुरुवार सुबह ग़ाज़ा के होली फैमिली कैथोलिक चर्च पर हुए इज़राइली हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हमले में चर्च के पैरिश पादरी फादर गैब्रिएल रोमानेली भी घायल हुए हैं।

यह हमला सुबह लगभग 10:10 बजे हुआ, जब एक इज़राइली टैंक से दागा गया विस्फोटक चर्च की छत से टकराया। धमाका इतना तेज़ था कि मलबा चर्च के आंतरिक प्रांगण में जा गिरा, जहां कई नागरिक शरण लिए हुए थे। घटना में दो बुज़ुर्ग महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गईं, जबकि अन्य घायलों को पास के अल-अहली अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इटली के अखबार L’Avvenire के मुताबिक़, हमले में फादर रोमानेली, जिन्हें ग़ाज़ा की मानवीय स्थिति पर पोप फ़्रांसिस को नियमित रिपोर्ट देने के लिए जाना जाता है, को पैर में हल्की चोटें आई हैं। हमले के समय फादर चर्च परिसर में मौजूद थे।

इस त्रासदी के बाद इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ग़ाज़ा पर इज़राइली हमलों ने अब पवित्र धार्मिक स्थलों को भी नहीं छोड़ा। यह पूर्ण रूप से अस्वीकार्य है। कोई भी सैन्य कार्रवाई इस तरह की निर्दोष हत्याओं और हमलों को न्यायसंगत नहीं ठहरा सकती।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *