कुपवारा की अस्मा हबीब को मिला बेस्ट टीचर अवॉर्ड

कुपवारा (जम्मू-कश्मीर): शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत और लगन का बड़ा उदाहरण पेश करते हुए ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, हायहामा कुपवारा की शिक्षिका अस्मा हबीब को जिला उपायुक्त (DC) कुपवारा ने बेस्ट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया|

अस्मा हबीब ने अपनी पढ़ाई और पढ़ाने के जुनून को बच्चों तक पहुँचाया, इसके अलावा उन्होंने सीमित साधनों और मुश्किल हालात में भी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को आसान और रोचक बनाने की कोशिश की है। उनकी कक्षाओं में बच्चे न सिर्फ किताबों से पढ़ते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी पाते हैं।

यह सम्मान कुपवारा जिले के लिए गर्व का पल है। लोगों का कहना है कि अस्मा हबीब की यह उपलब्धि खासकर यहाँ की लड़कियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगी। उनकी सफलता यह दिखाती है कि मेहनत और समर्पण से हर मुश्किल को जीता जा सकता है

डीसी कुपवारा की ओर से दिया गया यह अवॉर्ड उन सभी शिक्षकों के लिए संदेश है जो शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में जुटे हैं। अस्मा हबीब ने साबित किया है कि एक सच्चा शिक्षक सिर्फ पढ़ाता ही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को भी रोशन करता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *