शोपियां के नौगाम की बेटी महरिन आशिक ने अपनी मेहनत और जज़्बे से इतिहास रच दिया, कर्नाटक के कोप्पल में आयोजित 13वीं पेनचाक सिलाट चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर जम्मू-कश्मीर का नाम पूरे देश में रोशन किया।
पेनचाक सिलाट एक मार्शल आर्ट है, जिसमें ताकत, अनुशासन और हिम्मत की बड़ी भूमिका होती है। देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा था, लेकिन मेहरिन ने अपने आत्मविश्वास और लगातार अभ्यास के दम पर बाज़ी मारी। उनकी जीत से यह साबित होता है कि अगर लगन और मेहनत हो तो कोई भी सपना दूर नहीं।
इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और सोशल मीडिया पर उन्हें “कश्मीर की शान” कहा गया। परिवार और प्रशिक्षकों ने भी महरिन की सफलता को कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा बताया।
महरिन की जीत कश्मीर की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा बनी, यह संदेश साफ है कि खेलों में भी हमारे युवा देश और राज्य का मान बढ़ा सकते हैं। उनकी यह सफलता न केवल व्यक्तिगत विजय है बल्कि पूरे कश्मीर के लिए गर्व का क्षण है।
