Reading time : 0 minutes
जम्मू-कश्मीर के युवा नवेद अंजुम शेख ने अपनी लगन और मेहनत के बल पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें जम्मू-कश्मीर की अधीन न्यायपालिका (Subordinate Judiciary) में जूनियर असिस्टेंट के पद पर चयनित किया गया है। यह चयन जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार किया गया है।
नवेद अंजुम का नाम उच्च न्यायालय की चयन सूची में शामिल है, जो न्यायपालिका की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है। इस सफलता ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है बल्कि कश्मीर घाटी के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है।
सूत्रों के अनुसार, नवेद अंजुम ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहे और कई प्रयासों के बाद इस मुकाम तक पहुंचे। उनके चयन से यह साबित होता है कि निरंतर मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने नवेद अंजुम की इस उपलब्धि की सराहना की है। कई यूज़र्स ने उन्हें “कश्मीर का गौरव” बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता उन तमाम युवाओं के लिए संदेश है जो संघर्ष कर रहे है कियुंके संघर्ष से मिलने वाली जीत सबसे अनमोल होती है।
