मोसिफ अहमद: असम के गाँव से राष्ट्रीय पहचान तक की प्रेरक सफल यात्रा

गोलपाड़ा, असम के एक साधारण से गाँव में जन्मे मोसिफ अहमद बचपन से ही टेस्टी और हेल्दी खाने के शौकीन रहे हैं। उनका मानना है कि अगर इंसान अपनी हेल्थ को प्रायोरिटी देता है, तभी उसके विचार और जीवन दोनों अच्छे होते हैं। यही सोच आगे चलकर उनकी पहचान और उनकी कंपनी मन्नत प्रोडक्शन हाउस की बुनियाद बनी।

  • शुरुआत की संघर्षभरी लेकिन सीख से भरी यात्रा

2014 में मोसिफ अपने सपनों को लेकर असम से कोलकाता पहुँचे। वहाँ उन्होंने स्टेज मैनेजमेंट का कोर्स किया। कुछ ही समय बाद वह मुंबई पहुँचे, एक ऐसा शहर जहाँ सपने और संघर्ष दोनों साथ चलते हैं। मुंबई में मोसिफ ने कई मुश्किलों का सामना किया, लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई। उन्हें Zee TV और Sony TV जैसे बड़े चैनलों में स्टेज मैनेजमेंट असिस्टेंट के रूप में काम करने का मौका मिला।

यह अनुभव उनके जीवन में प्रोफेशनलिज़्म, अनुशासन और क्रिएटिविटी का नया अध्याय लेकर आया।

प्रकृति से प्रेम और ऑर्गेनिक उत्पादों की शुरुआत

जब भी मोसिफ अपने गाँव असम लौटते, तो वह स्थानीय और प्राकृतिक चीज़ों पर काम करते जैसे – बेल टी, रोसेल टी, सत्तू, हल्दी, जीरा, धनिया मसाला आदि। वह इन उत्पादों को खुद तैयार करते और घरवालों को टेस्ट करवाते घर वालो की तारीफ के बाद मोसिफ ने स्कूल – कॉलेज के टीचर्स को अपने प्रोडक्ट भेजे सबका सिर्फ एक ही जवाब होता— “बहुत बढ़िया!”

धीरे-धीरे ये छोटे-छोटे टेस्ट, बड़े ऑर्डर्स में बदलने लगे। उनके प्रोडक्ट्स केवल असम में ही नहीं, बल्कि कोलकाता, दिल्ली और मुंबई तक पहुँचने लगे। हर जगह उन्हें खूब पसंद किया गया।

जैसे-जैसे डिमांड बढ़ी, मोसिफ ने अपना सपना पूरा करते हुए अपनी कंपनी “मन्नत प्रोडक्शन हाउस” की स्थापना की।

  • कला के प्रति प्रेम और समाजसेवा

मोसिफ को ड्राइंग और ड्रामा का भी गहरा शौक है। वह असम के बच्चों को मुफ्त में कला और अभिनय सिखाते थे। उनके इस सामाजिक योगदान और सकारात्मक प्रयासों को देखकर असम सरकार ने भी उन्हें समर्थन प्रदान किया।

  • राष्ट्रीय स्तर पर पहचान – Award Winning Farmer

9 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली के ICAR–IARI, पूसा ग्राउंड में, मोसिफ अहमद को मिला— Krishi Jagran State Millionaire Farmer of India Award 2025

यह उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे असम और देश के युवा किसानों के लिए गर्व का पल था। इनको यह अवार्ड मिला, उसके बाद अजय मिश्रा – पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा उपहार प्रदान किया गया।

दिल्ली में उनके ऑर्गेनिक बेल टी और रोसेल टी को लोगों ने बेहद पसंद किया। अच्छी सेल, बेहतर क्वालिटी और शानदार मार्केटिंग के लिए उन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए।

मोसिफ कहते हैं—
“आज मैं अपनी गांव की मिट्टी से दिल्ली तक की यात्रा सिर्फ आपकी (अख़बार / मीडिया) के समर्थन से कर पाया हूँ।’’

  • एक प्रेरणा, एक मिसाल

मोसिफ अहमद की कहानी यह साबित करती है कि— छोटा गाँव बड़ा सपना बनने की राह में बाधा नहीं होता, मेहनत और लगन किसी भी मंज़िल तक पहुँचा सकती है, और हाँ, प्राकृतिक उत्पादों में भारत का भविष्य छिपा है। आज मन्नत प्रोडक्शन हाउस सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि एक युवा किसान के सपने, संघर्ष और सफलता का नाम है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *