Reading time : 0 minutes
फ़िलिस्तीन इन्फ़ॉर्मेशन सेंटर में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक़, ग़ाज़ा पट्टी पर जारी इज़राइली जनसंहारक युद्ध में शहीदों की संख्या बढ़कर 70,937 हो गई है। यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 से जारी है।
ग़ाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह जारी अपने बयान में बताया कि इस युद्ध में अब तक 1,71,192 फ़िलिस्तीनी घायल हो चुके हैं। इसके अलावा मंत्रालय की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में ग़ाज़ा के अस्पतालों में 12 नागरिकों के शव लाए गए, जबकि 7 घायल लोगों को इलाज के लिए भर्ती किया गया।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 10 अक्टूबर 2025 को लागू हुए संघर्षविराम समझौते के बाद भी हिंसा पूरी तरह थमी नहीं है। संघर्षविराम लागू होने के बाद से अब तक कम से कम 405 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं, जबकि 1,115 लोग घायल हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़, लगातार जारी हमलों ने ग़ाज़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव डाल दिया है और हताहतों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है।
