ग़ाज़ा में मौतों का आंकड़ा 70,945 पहुंचा, हालात बेहद गंभीर

ग़ाज़ा पट्टी में हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई इसराइली जंग में अब तक 70,945 लोग मारे जा हो चुके हैं, जबकि 1,71,211 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को जारी की गई ताज़ा रिपोर्ट में दी गई।

मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान ग़ाज़ा के अस्पतालों में तीन नागरिकों के शव लाए गए, वहीं 12 घायल लोगों को इलाज के लिए भर्ती किया गया। अस्पतालों पर लगातार दबाव बना हुआ है इसके अलावा सीमित संसाधनों के बीच डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 10 अक्टूबर 2025 को लागू हुए युद्धविराम समझौते के बावजूद हिंसा पूरी तरह नहीं रुकी। इस समझौते के बाद से अब तक कम से कम 410 फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि 1,134 लोग घायल हुए हैं।

लगातार हो रही मौतें और बढ़ती संख्या यह दिखाती हैं कि ग़ाज़ा में मानवीय संकट अब भी गंभीर बना हुआ है। आम नागरिक सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं और हालात सामान्य होने के कोई साफ़ संकेत नहीं दिख रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *