कश्मीर की छात्रा की शानदार सफलता, 10वीं में 442 अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान

कश्मीर के क़मरवारी क्षेत्र की होनहार छात्रा सीरत भट्ट ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 500 में से 442 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। वह मुनीर अहमद भट्ट की पुत्री हैं। आपको बता दे की इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब बधाइयाँ मिल रही हैं।

सीरत की सफलता न सिर्फ उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाती है, बल्कि यह क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि सीमित संसाधनों में भी अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने भी सीरत की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम आने वाली पीढ़ियों को पढ़ाई के प्रति गंभीर होने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगा। परिवार ने बताया कि सीरत शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती रही हैं और उन्होंने नियमित अभ्यास तथा आत्मविश्वास के साथ यह मुकाम हासिल किया है।

सीरत भट्ट की यह सफलता कश्मीर के छात्रों के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि शिक्षा के माध्यम से भविष्य को उज्ज्वल बनाया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *