हंदवाड़ा से एक प्रेरणादायक और गर्व से भर देने वाली खबर सामने आई है। डॉ. सोफी ज़ीनत ने Foreign Medical Graduate Examination (FMGE) को पहली ही कोशिश में उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए अनिवार्य होती है जिन्होंने विदेश से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की हो और भारत में डॉक्टर के रूप में पंजीकरण कर चिकित्सा सेवा देना चाहते हों।
FMGE देश की कठिन परीक्षाओं में गिनी जाती है, जिसमें सफलता के लिए गहन अध्ययन और मजबूत विषय ज्ञान की आवश्यकता होती है। ऐसे में पहली ही प्रयास में सफलता प्राप्त करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।
स्थानीय लोगों और शिक्षाविदों ने डॉ. सोफी की इस उपलब्धि को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया है। उनका मानना है कि यह सफलता कश्मीर के युवाओं, विशेषकर चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाली छात्राओं के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
डॉ. सोफी ज़ीनत की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में कश्मीर की प्रतिभा और संभावनाओं को एक बार फिर उजागर करती है।
