एएमयू के केनेडी हॉल में गूंजे ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का केनेडी हॉल शुक्रवार, 12 जून को एक ऐसे मंजर का गवाह बना जिसकी चर्चा अब तालीमी हलकों से लेकर सियासी गलियारों तक हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी में पहली बार किसी सरकारी प्रोग्राम को किया गया, जहां उत्तर प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने ख़िताब के आखिर में धार्मिक नारे लगाए।

राज्य उद्यान विभाग की जानिब से नरेंद्र मोदी की क़ियादत वाली एनडीए हुकूमत के 12 साल मुकम्मल होने के मौक़े पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। केनेडी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने अपने संबोधन का समापन “जय श्री राम” और “नारा पार्वती पतये हर हर महादेव” के नारों के साथ किया। हॉल में मौजूद शिरकत करने वालों ने भी इन नारों को बुलंद आवाज़ में दोहराया।

अजीब बात यह रही कि कार्यक्रम के बाद मंत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन लिखा, “अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के केनेडी हॉल के भीतर हर हर महादेव।”

इस कार्यक्रम में भाजपा के विधायक, पार्टी कार्यकर्ता और कई छात्र मौजूद रहे, जबकि पूरे आयोजन के लिए सख़्त सुरक्षा इंतिज़ामात किए गए थे।

कभी मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज के नाम से शुरू होने वाला यह इदारा, जिसे सर सैयद अहमद ख़ान ने 1875 में क़ायम किया था, आज एक केंद्रीय तालीमी और तहक़ीक़ी यूनिवर्सिटी के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में केनेडी हॉल के अंदर लगे इन नारों ने कई लोगों को सोच में दाल दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *