उपभोक्ता मंत्रालय में 36 पदों पर भर्ती, ₹70 हजार तक सैलरी; 25 सितंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत नौकरी पाने का मौका है। मंत्रालय के नेशनल टेस्ट हाउस (NTH) ने विभिन्न पदों पर Young Professional की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 36 पदों को संविदा आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?
NTH की इस भर्ती में Senior Young Professional और Junior Young Professional के विभिन्न पद शामिल हैं। इनमें टेक्निकल, मैनेजमेंट, केमिकल, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, माइक्रोबायोलॉजी, आईटी, एयरोस्पेस और ड्रोन से जुड़े पद शामिल हैं। भर्ती में Senior Young Professional के लिए NTH गाजियाबाद में RPPT से संबंधित एक पद, जबकि मैनेजमेंट क्षेत्र में कुल 8 पद हैं। इसके अलावा तकनीकी क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल, सिविल और अन्य विशेषज्ञ पद भी शामिल हैं। वहीं Junior Young Professional के तहत केमिकल, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, माइक्रोबायोलॉजी, RPPT, IT, एयरोस्पेस और ड्रोन जैसे क्षेत्रों में पद हैं। इन पदों की नियुक्ति गाजियाबाद, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, गुवाहाटी, औरंगाबाद, बेंगलुरु और वाराणसी सहित विभिन्न NTH केंद्रों पर होगी।

कितनी होनी चाहिए योग्यता?
पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। Senior Young Professional पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में BE/BTech, MSc या MBA/PG Diploma जैसी योग्यता मांगी गई है। कई Senior पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। Junior Young Professional के विभिन्न तकनीकी पदों के लिए संबंधित विषय में BE/BTech, MSc या MCA जैसी डिग्री मांगी गई है। अधिकांश Junior पदों के लिए कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव निर्धारित किया गया है।

उम्र सीमा भी जान लें
आवेदन की अंतिम तारीख के अनुसार Junior Young Professional पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष, जबकि Senior Young Professional पद के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए।

₹70 हजार तक मिलेगी सैलरी
इस भर्ती की खास बात वेतनमान है। चयनित Senior Young Professional को ₹70,000 प्रति माह का पारिश्रमिक मिलेगा, जबकि Junior Young Professional को ₹40,000 प्रति माह मिलेंगे। भर्ती संविदा आधार पर एक वर्ष के लिए होगी। प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध को आगे बढ़ाया जा सकता है और अधिकतम अवधि चार वर्ष तक हो सकती है। अनुबंध बढ़ने की स्थिति में निर्धारित शर्तों के अनुसार पारिश्रमिक में ₹5,000 तक की बढ़ोतरी भी हो सकती है।

कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर अपने जरूरी दस्तावेजों और लेटेस्ट CV के साथ संबंधित NTH केंद्र के ईमेल पते पर आवेदन भेजना होगा। अलग-अलग लोकेशन के लिए अलग ईमेल आईडी निर्धारित की गई हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन में अपनी योग्यता, अनुभव और पद से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से जांच लें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *