डॉ. मोहम्मद इकबाल उर्दू साहित्य की विरासत को नई पहचान देने वाले कश्मीर के विद्वान

साहित्य की दुनिया में कुछ लोग अपनी कलम से पहचान बनाते हैं, तो कुछ अपने ज्ञान, शोध और विचारों से पूरी भाषा की विरासत को सामने लाते हैं। डॉ.मोहम्मद इकबाल लोन का नाम भी ऐसी ही शख्सियतों में शामिल है, जिन्होंने उर्दू साहित्य और आलोचना के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले डॉ. मोहम्मद इकबाल उर्दू साहित्य के आलोचक और शोधकर्ता के तौर पर जाने जाते हैं। साहित्य के प्रति इनकी दिलचस्पी ने उन्हें उन विषयों की ओर बढ़ाया, जहां किसी रचना को सिर्फ पढ़ना नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपे विचार, भाषा और दौर को समझना जरूरी होता है।

उनके शोध का एक महत्वपूर्ण हिस्सा शम्सुर्रहमान फारूकी और मीर तकी मीर जैसे महान साहित्यकारों पर विशेष ध्यान दिया गया है। मीर तकी मीर की शायरी हो या फारूकी की साहित्यिक आलोचना, इन पर गंभीर अध्ययन उर्दू अदब की गहराई, उसकी खूबसूरती और उसके बौद्धिक पक्ष को समझने का अवसर प्रदान करता है।

आपको बता दें डॉ. मोहम्मद इकबाल की खासियत यह है कि उनका योगदान केवल किताबों और शोध तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि वे साहित्यिक गतिविधियों और नई प्रतिभाओं जैसे जम्मू-कश्मीर की कला, संस्कृति , साहित्यिक संवाद और भाषा अकादमी से जुड़े उनके प्रयास को आगे बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं।

डॉ. मोहम्मद इकबाल की कहानी इसी सोच को सामने रखती है कि किसी भाषा की सेवा सिर्फ उसे बोलने या लिखने से नहीं होती, बल्कि उसके साहित्य को समझने, उस पर गंभीरता से काम करने और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने से भी होती है।उनका सफर बताता है कि जब ज्ञान के साथ अपनी भाषा और साहित्य के प्रति समर्पण जुड़ जाए, तो एक व्यक्ति का शोध भी पूरी साहित्यिक विरासत को नई नजर से देखने का जरिया बन सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *