कुपवाड़ा ज़िले के कलमूना-तरथपोरा गांव के निवासी मलिक आमिर, पुत्र अबू खालिक मलिक, ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर कश्मीर का नाम रोशन किया है उन्हें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पद पर चयनित किया गया है।
यह खबर सामने आते ही क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं और इस उपलब्धि को पूरे इलाके के लिए प्रेरणा का स्रोत बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आमिर ने साबित किया है कि समर्पण और मेहनत से किसी भी मुकाम तक पहुँचना संभव है।
हालाँकि विभाग की ओर से आधिकारिक नियुक्ति अधिसूचना अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर यह ख़बर तेजी से साझा हो रही है और व्यापक रूप से सराही जा रही है।
मलिक आमिर का यह चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे तरथपोरा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके इस कदम से अन्य युवा भी चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित हो रहे है।
