पूर्व इज़राइली रक्षा मंत्री एविगडोर लिबरमैन ने रविवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह गाजा युद्ध को चुनावों तक बढ़ाने की कोशिश करने में जुटे है।
दक्षिणपंथी यिसरायल बेइतेनु पार्टी के नेता लिबरमैन ने कहा कि अक्टूबर 2023 में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की वापसी और युद्ध समाप्त होने के बाद, नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बनाया जाएगा।
लिबरमैन ने इज़राइल के सार्वजनिक प्रसारक कान को बताया, “नेतन्याहू चुनावों तक युद्ध को बढ़ाना चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “(गाजा में) सभी बंधकों को एक साथ वापस लाए बिना हमास का सफाया संभव नहीं है।”
हालांकि उन्होने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका आशय दिसंबर 2026 में नेतन्याहू का कार्यकाल समाप्त होने के बाद होने वाले चुनावों से है या 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत में होने वाले संभावित चुनावों से है।
