नेतन्याहू के बेटे ने कतर की तुलना नाजी जर्मनी से की

यरुशलम: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे यायर नेतन्याहू ने सोमवार को कतर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कतर पर यहूदी-विरोधी भावनाएं फैलाने का आरोप लगाया। कतर फिलहाल गाजा में बंधकों की रिहाई के लिए चल रही वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

सोशल मीडिया पोस्ट में यायर ने कहा, “कतर दुनिया भर में यहूदियों के खिलाफ नफरत फैलाने वाला मुख्य देश है। यह 1930-40 के दशक के बाद से सबसे खराब स्थिति है।” उन्होंने कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल-थानी और उनकी मां शेखा मोजा को “आधुनिक हिटलर” तक कह डाला।

यायर ने आगे कहा, “कतर पैसे के दम पर यहूदियों और इजरायल के खिलाफ प्रचार कर रहा है, जिससे दुनिया भर में यहूदियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।”

यायर की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब “कतर-गेट” नाम से एक संवेदनशील मामला चर्चा में है। इस जांच में इजरायली नेताओं और कतर सरकार के बीच संदिग्ध रिश्तों की जांच हो रही है। आरोप है कि कुछ लोगों ने कतर से पैसे लेकर उसके हितों को बढ़ावा दिया, जिससे इजरायल की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

इस मामले में पीएम नेतन्याहू के पूर्व सलाहकार योनातन उरीच और पूर्व प्रवक्ता एली फिल्डस्टीन भी जांच के दायरे में हैं। दोनों को हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि यायर नेतन्याहू पहले भी विदेशी नेताओं पर आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं। अप्रैल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फिलिस्तीनी राज्य बनाने का समर्थन किया था, तो यायर ने सोशल मीडिया पर उन्हें गाली तक दे डाली थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *