बढ़हाल गद्योक की गुलशन कौसर ने UGC-NET पास कर बनाई मिसाल

Reading time : 0 minutes

राजौरी/कोटरांका: जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले के बढ़हाल गद्योक (कोटरांका) गांव से ताल्लुक़ रखने वाली गुलशन कौसर, बेटी मोहम्मद यूसुफ, ने UGC-NET इम्तिहान पास कर अहम कामयाबी हासिल की है।

गुलशन कौसर की इस कामयाबी ने न सिर्फ़ उनके ख़ानदान को फ़ख़्र महसूस कराया है बल्कि पूरे इलाक़े के लिए भी हौसले की मिसाल बनी हैं। मुश्किल हालात और सीमित वसाइल के बावजूद इस कामयाबी ने साबित किया है कि मेहनत और लगन से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है।

मकामी लोगों ने गुलशन की कामयाबी पर ख़ुशी जताई और कहा कि उनकी कामयाबी से कोटरांका और राजौरी की बेटियों को आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा। सोशल मीडिया पर भी बड़ी तादाद में लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी और उनके रोशन मुस्तक़बिल की दुआ की।

इस तरह की कामयाबियां उस सकारातमक तब्दीली की तरफ़ इशारा करती हैं, जहां कश्मीर की बेटियां तालीम के ज़रिए नई पहचान बना रही हैं और समाज में मिसाल क़ायम कर रही हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *