गाज़ा सिटी पर इज़राइल का घातक हमला, 57 से ज़्यादा लोगों की मौत – राहत की गुहार

इज़राइली हमलों ने गाज़ा सिटी और आसपास के इलाक़ों को हिला दिया है। मेडिकल सूत्रों के मुताबिक़ कम से कम 57 नागरिक मारे गए हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हुए। मरने वालों में वो लोग भी शामिल हैं जो भूख और राहत के इंतज़ार में केंद्रों के बाहर खड़े थे

इसके अलावा यह भी जानकारी है की घोषित “सुरक्षित इलाक़ों” पर भी बमबारी हुई, जिससे नागरिकों में दहशत फैल गई। ज़ेतून और दूसरे रिहाइशी इलाक़ों पर हवाई हमले जारी रहे। कई स्कूल और राहत केंद्र तबाह हो गए, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे फंसे थे

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा तेज़ हुई है। 24 से अधिक देशों के विदेश मंत्रियों ने इस हमले को “अकल्पनीय मानव कष्ट” करार दिया और तत्काल मानवीय राहत भेजने की अपील की |

गाज़ा में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और स्थानीय लोग इसे अब तक का सबसे भयावह मानवीय संकट बता रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *