संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: ग़ाज़ा पर इज़राइल का युद्ध नरसंहार

संयुक्त राष्ट्र की एक जाँच में पाया गया है कि इज़राइल का ग़ाज़ा पर युद्ध नरसंहार है। UN Independent International Commission of Inquiry ने कहा कि इज़राइली राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट इसके लिए ज़िम्मेदार हैं।

कमीशन की चेयर नवी पिल्लै ने अल जज़ीरा को बताया कि इन नेताओं के बयानों और आदेशों से यह साबित होता है कि राज्य की ओर से नरसंहार हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक़, इज़राइली अधिकारियों और सुरक्षा बलों का इरादा ग़ाज़ा के फ़लस्तीनियों को पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट करने का रहा है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इज़राइली सैनिकों ने “जानबूझकर” नागरिकों को मारने के लिए बड़े पैमाने पर विनाशकारी हथियारों का इस्तेमाल किया। इसे “Extermination” यानी व्यापक हत्या का अपराध बताया गया।

हालाँकि, इज़राइल ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि यह रिपोर्ट “हमास का प्रचार” है। इज़राइल के UN प्रतिनिधि डैनियल मेरोन ने इसे “fake” और “libellous rant” करार दिया।

ग़ाज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर 2023 से अब तक कम से कम 64,871 लोग मारे जा चुके हैं और 1,64,610 घायल हुए हैं। सिर्फ़ मंगलवार को ही 41 फ़लस्तीनी मारे गए, जिनमें 37 ग़ाज़ा सिटी में थे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *