श्रीनगर की अज़मत ख़ान: ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता और युवाओं की प्रेरणा

श्रीनगर की रहने वाली अज़मत ख़ान ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हर सपना पूरा किया जा सकता है। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतने वाली अज़मत ब्लैक बेल्ट धारक हैं। हाल ही में उन्होंने खेलो इंडिया ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर कश्मीर का नाम रोशन किया।

अज़मत केवल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी हैं। वह श्रीनगर के आमर सिंह कॉलेज से समाजशास्त्र की पढ़ाई कर रही हैं और पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने का संदेश दे रही हैं। उनका मानना है कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और जिम्मेदारी का सबक भी सिखाता है।

आज जब बहुत से युवा नशे और गलत रास्तों की ओर खिंच रहे हैं, वहीं अज़मत उन्हें खेल और सामाजिक सेवा से जोड़कर सकारात्मक दिशा दे रही हैं। उनकी उपलब्धियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि कश्मीर की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

अज़मत ख़ान की कहानी उन तमाम युवाओं के लिए उम्मीद और हौसले का संदेश है, जो अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *