मिस्बाह अशरफ: कॉलेज ड्रॉपआउट से फिनटेक विज़नरी तक

बिहार के छोटे शहर से आने वाले मिस्बाह अशरफ ने साबित कर दिया कि हिम्मत और लगन से कोई भी मंज़िल आसान हो सकती है। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें तकनीक और नए बिजनेस में गहरी रुचि थी। दूसरी साल में उन्होंने एक साहसिक कदम उठाया और कॉलेज छोड़कर स्टार्टअप की दुनिया में चले गए।

पहला स्टार्टअप Cibola था जो की सफल नहीं हुआ, लेकिन इस असफलता ने उन्हें सीख दी और उन्हें और मजबूत बनाया। इसके बाद उन्होंने Marsplay शुरू किया, जो एक कम्युनिटी-आधारित शॉपिंग प्लेटफॉर्म था। Marsplay जल्दी ही लोकप्रिय हुआ और आखिर इसे Foxy ने खरीद लिया।

2021 में उन्होंने महामारी के समय Jar की शुरुआत की। यह प्लेटफॉर्म लोगों को छोटे-छोटे पैसे बचाने और निवेश करने में मदद करता है। सिर्फ 18 महीनों में Jar के 11 मिलियन उपयोगकर्ता हो गए और यह हर दिन 3 लाख से अधिक लेनदेन कर रहा था। इसके अलावा Jar को $58 मिलियन की फंडिंग मिली और इसका मूल्य $300 मिलियन तक पहुंच गया।

मिस्बाह की कहानी यह दिखाती है कि सपने बड़े हों, हिम्मत और मेहनत भी उतनी ही बड़ी होनी चाहिए। वे आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो छोटे शहरों से निकलकर दुनिया बदलना चाहते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *