फैक्ट चेक: शुभमन गिल द्वारा सारा तेंदुलकर को प्रपोज करने की वायरल तस्वीर पूरी तरह फर्जी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने क्रिकेट स्टेडियम के बीच सारा तेंदुलकर को प्रपोज किया। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि सारा तेंदुलकर ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इसे अपने जीवन का खास पल बताया और शुभमन गिल को अपना पहला प्यार बताया।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूज़र ने कैप्शन में लिखा,
मैच हारो या जीतो , क्या फरक पड़ता है . ये कर लो पहले

इस तरह के दावों के साथ यह तस्वीर फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर की जा रही है।

फैक्ट चेक

Times Headline ने वायरल तस्वीर की पड़ताल की। जांच के दौरान सामने आया कि यह तस्वीर वास्तविक नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई गई है। इमेज को गौर से देखने पर चेहरे के भाव अस्वाभाविक नजर आते हैं, रोशनी का संतुलन मेल नहीं खाता और पीछे मौजूद भीड़ की आकृतियां भी साफ नहीं हैं जो आमतौर पर AI-जनरेटेड तस्वीरों की पहचान होती हैं।

इसके अलावा, वायरल इमेज में Google Gemini का वॉटरमार्क भी दिखाई देता है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि तस्वीर को AI टूल के जरिए जनरेट किया गया है। जांच में यह भी पाया गया कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर, दोनों ने ही अपने किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह की कोई जानकारी साझा नहीं की है। साथ ही, किसी भी प्रतिष्ठित मीडिया हाउस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

Times Headline की टीम ने इस तस्वीर की Hive Moderation AI डिटेक्शन टूल पर जांच की तो पता चला की यह तस्वीर AI-जनरेटेड कंटेंट है।

निष्कर्ष

Times Headline के फैक्ट चेक से यह स्पष्ट होता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर से जुड़ी यह प्रपोजल तस्वीर भ्रामक है। यह AI द्वारा तैयार की गई है और इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *