असम में बेदखली के खिलाफ़ AMU छात्रों ने उठाई आवाज़, बंगाली भाषी मुस्लिमों के समर्थन में प्रदर्शन

असम में बेदखली की कार्रवाई से प्रभावित बंगाली भाषी मुस्लिम परिवारों के समर्थन में देश के विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता जता रहे हैं। इस मुद्दे पर छात्रों ने प्रभावित परिवारों के अधिकार, सम्मान और पुनर्वास की मांग उठाई है।

अलीगढ़, 28 नवंबर 2026। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) छात्रसंघ की ओर से शुक्रवार, 27 नवंबर को असम में बंगाली मूल के भारतीय मुसलमानों के खिलाफ चलाए जा रहे बेदखली अभियान के विरोध में मार्च निकाला गया। यह शांतिपूर्ण मार्च असम के बंगाली मुस्लिमों के समर्थन दर्शाता है।

यह मार्च विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी कैंटीन से शुरू होकर बाब-ए-सैयद गेट तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया और असम में प्रभावित मुस्लिम परिवारों के समर्थन में आवाज उठाई। मार्च के दौरान छात्रों ने बेदखली की कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

छात्रों का यह विरोध ऐसे समय में सामने आया है, जब असम में बेदखली अभियान को लेकर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उनके अधिकारों का मुद्दा लगातार चर्चा में है। इससे एक दिन पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी छात्रों ने मियां मुस्लिम समुदाय की बेदखली के विरोध में प्रदर्शन किया था।

वहीं, 27 नवंबर को ऑल असम माइनॉरिटीज स्टूडेंट्स यूनियन (AAMSU) ने धुबरी में भी बेदखली अभियान के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग उठाई।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *