सैयद मोहम्मद वो शिक्षक, जिन्होंने सिर्फ अंग्रेज़ी नहीं पढ़ाई, बल्कि कई पीढ़ियों की ज़िंदगी संवारी।

शिक्षक की पहचान सिर्फ़ उसके पढ़ाने से नहीं, बल्कि उन कामयाब ज़िंदगियों से होती है जिन्हें वह अपनी मेहनत और मार्गदर्शन से संवारता है। पुलवामा के एक शिक्षक सैयद मोहम्मद उर्फ़ सैयद साब की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।कश्मीर की पहचान सिर्फ अपनी खूबसूरत वादियों और प्राकृतिक नज़ारों से नहीं , बल्कि यहां ऐसे लोगो से भी हैं, जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी समाज और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर बनाने में लगा दी। शिक्षक सैयद मोहम्मद, जिन्हें लोग प्यार और सम्मान से ‘सैयद साब’ के नाम से जानते हैं।

आपको बता दें सैयद मोहम्मद एक समर्पित शिक्षक के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। खास तौर पर अंग्रेज़ी भाषा पढ़ाने का उनका सरल और व्यावहारिक तरीका छात्रों के बीच काफी पसंद किया गया। उनका मानना रहा कि किसी भाषा को सिर्फ किताबों और कठिन नियमों के जरिए नहीं, बल्कि उसे रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़कर आसानी से सीखा जा सकता है।

आपको बता दें अंग्रेज़ी भाषा जैसा विषय , जिसे सीखना कई छात्रों के लिए मुश्किल माना जाता है, उसे सैयद साब ने अपने सरल और व्यावहारिक पढ़ाने के अंदाज़ से आसान बनाने की कोशिश की। उनकी कोशिश रही कि छात्र सिर्फ़ किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि अंग्रेज़ी को समझें, उसका इस्तेमाल करें और अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाएं।

उनके पढ़ाने का असर सिर्फ़ एक क्लास या एक बैच तक सीमित नहीं रहा। कई पीढ़ियों के छात्र उनके मार्गदर्शन से लाभान्वित हुए और आगे बढ़े। उनके शिष्यों की कामयाबियाँ आज उनकी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन की मिसाल के तौर पर सामने आती हैं। सैयद साब की खासियत सिर्फ़ उनका शिक्षण नहीं बल्कि एक शिक्षक के रूप में उनकी सादगी, विनम्रता और मिलनसार स्वभाव ने भी उन्हें लोगों के बीच एक अलग पहचान दिलाई है।

छात्रों के साथ सहज व्यवहार और उन्हें समझने की कोशिश उनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा रही है।सैयद मोहम्मद साब की कहानी हमें यही बताती है कि एक शिक्षक का असर उसकी कक्षा से कहीं आगे तक जाता है वह बच्चो को सिर्फ किताबें नहीं पढ़ाता, बल्कि अपने छात्रों को जिंदगी में आगे बढ़ने का हौसला भी देता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *