शादी की खुशियों के बीच गूँजे फिलिस्तीन के हक़ में नारे, नज़ारा दुनियाभर में वायरल

लंदन में शनिवार एक नवविवाहित जोड़े ने अपनी शादी के दिन वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर चल रहे फिलिस्तीन समर्थन मार्च (Palestine Solidarity March) के बीच पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और समर्थन में नारे लगाए।

लंदन के वेस्टमिंस्टर ब्रिज (Westminster Bridge) पर शादी के फोटोशूट के दौरान एक नवविवाहित जोड़े (Newlywed Couple) द्वारा फिलिस्तीन एकजुटता मार्च (Palestine Solidarity March) में शामिल होने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। 
यह वाक़या अक्टूबर 2026 का है, जब गाज़ा में चल रहे संघर्ष के खिलाफ लंदन की सड़कों पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें करीब 2,50,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने गाज़ा में इज़राइल के युद्ध को खत्म करने और ब्रिटिश सरकार से इज़राइल को दी जा रही सैन्य और राजनीतिक मदद रोकने की मांग की। यह प्रदर्शन ब्रिटिश प्रधानमंत्री के सरकारी आवास, 10 डाउनिंग स्ट्रीट के पास खत्म हुआ।  प्रदर्शनकारियों ने गाज़ा में मारे गए फ़िलिस्तीनियों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा। यह मार्च ऐसे वक़्त में हुआ जब फ़िलिस्तीनी अक्टूबर 2023 में गाज़ा में शुरू हुए युद्ध के तीन साल पूरे होने का ज़िक्र कर रहे थे।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *