सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मस्जिद-ए-अक्सा परिसर में फिलिस्तीनी नमाज़ियों और बुजुर्गों के साथ इज़राइली सेटलर्स ने बेरहमी से मारपीट की। इज़राइली बलों की कार्रवाई और हमलों की घटनाओं को लेकर लगातार वीडियो और ख़बरें सामने आती रही हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। वीडियो एक बुज़ुर्ग फिलिस्तीनी का है जो मस्जिद अल अक़्सा में फ़ज्र की नमाज़ पढ़ने जा रहा था। इस बीच इज़राइली सेटलर्स ने उनपर वहशियाना हमला किया और बेरहमी से उनकी पिटाई की।

इस वीडियो से दुनियाभर के मुस्लिमों में इज़राइली सेटलर्स के ख़िलाफ़ गुस्सा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखते ही दुनियाभर में बेचैनी बढ़ गयी। हालांकि फलीस्तीनी बुज़ुर्ग ज़िंदा है लेकिन उन्हें गंभीर चोट आई है।
