गौतम अडानी ने छोड़ा Adani Ports का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद, उत्तराधिकार योजना की दिशा में बड़ा कदम

गौतम अडानी ने छोड़ा Adani Ports का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद, उत्तराधिकार योजना की दिशा में बड़ा कदम

देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी ने अपनी प्रमुख कंपनी Adani Ports and Special Economic Zone Ltd. (APSEZ) में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद छोड़ दिया है। यह फैसला 5 अगस्त 2025 से प्रभावी हुआ है, जो उसी दिन आया जब कंपनी ने अपनी तिमाही वित्तीय नतीजे जारी किए।

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, APSEZ ने इस तिमाही में 7 प्रतिशत मुनाफे की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसके बावजूद, शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक्स में हल्की गिरावट देखने को मिली। इसी दिन गौतम अडानी द्वारा पद छोड़ने की घोषणा ने बाजार और निवेशकों के बीच हलचल पैदा कर दी।

दरसअल जनवरी 2024 में कंपनी ने करण अडानी को मैनेजिंग डायरेक्टर और पूर्व निसान मोटर्स अधिकारी अश्विनी गुप्ता को सीईओ नियुक्त किया था। अब यह नेतृत्व टीम कंपनी की रोज़मर्रा की संचालन जिम्मेदारियां संभालेगी। गौतम अडानी की यह घोषणा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है कि समूह में नेतृत्व की बागडोर अगली पीढ़ी को धीरे-धीरे सौंपी जा रही है।

गौतम अडानी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे 70 वर्ष की उम्र के बाद सक्रिय नेतृत्व से दूर हो जाएंगे और अगली पीढ़ी को व्यवसायिक कमान सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा था कि, “उत्तराधिकार एक व्यवस्थित और क्रमिक प्रक्रिया होनी चाहिए, जिससे कारोबार की निरंतरता बनी रहे।”
(Source: NDTV Profit, Jan 2024)

APSEZ देश की सबसे बड़ी निजी बंदरगाह कंपनी है, जिसने इस तिमाही में 7% मुनाफा बढ़ाया है। हालांकि, चेयरमैन पद से अडानी के हटने की खबर के बाद निवेशकों में थोड़ी चिंता देखने को मिली।

निष्कर्ष

गौतम अडानी का यह कदम सिर्फ एक पद छोड़ना नहीं, बल्कि Adani Group की दीर्घकालिक उत्तराधिकार नीति की ओर बढ़ता हुआ रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि कंपनी अब युवा नेतृत्व को आगे लाकर व्यापार में स्थिरता और दीर्घकालिक विकास की दिशा में काम कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *