इज़राइल अब गाजा सिटी पर करेगा कब्जा, पीएम नेतन्याहू की योजना को सुरक्षा कैबिनेट से मंजूरी

Reading time : 0 minutes

यरूशलेम/गाजा – इज़राइल की सुरक्षा कैबिनेट ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उस योजना को मंजूरी दे दी है, जिसमें गाजा पट्टी के उत्तर में स्थित गाजा सिटी पर इज़राइली सेना का कब्जा किया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी बयान में कहा गया, “इज़राइली सेना गाजा सिटी का नियंत्रण संभालने की तैयारी करेगी, लेकिन जहां लड़ाई नहीं हो रही है, वहां आम लोगों को राहत और जरूरी मदद दी जाती रहेगी।”

गाजा सिटी हमास का एक मजबूत गढ़ माना जाता है। इस इलाके में पहले भी कई बार सैन्य अभियान चल चुके हैं, लेकिन इस बार इज़राइल ने स्थायी तौर पर सेना तैनात करने का इरादा जताया है।

गौरतलब है कि गाजा में इस समय हालात बहुत खराब हैं। खाने-पीने की चीजों, दवाइयों और दूसरी जरूरी चीजों की भारी कमी है। लोग बड़ी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

इज़राइल के इस फैसले से गाजा में संघर्ष और तेज हो सकता है, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस पर काफी बहस हो सकती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *