ग़ज़ा में इसरायली हमले जारी, कई घर ध्वस्त — 7 फ़िलिस्तीनियों की मौत

ग़ज़ा पट्टी में हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को सात फ़िलिस्तीनी नागरिकों की मौत के बाद, इसरायली सेना ने मंगलवार को भी हमले जारी रखे। (PIC) की रिपोर्ट के अनुसार, यह सभी घटनाएँ उस समय हो रही हैं जब 10 अक्टूबर से युद्धविराम लागू है, जिसका हमेशा की तरह इसरायली सेना सैकड़ों बार उल्लंघन कर चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह दक्षिणी ग़ज़ा के खान यूनिस के शेख़ नासिर मोहल्ले पर इसरायली लड़ाकू विमान ने हवाई हमला किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसरायली सेना ने ग़ज़ा सिटी के पूर्वी इलाके में कई घरों को विस्फोट से उड़ा दिया। इसी तरह अश-शुजाइया मोहल्ले में भी घरों को ध्वस्त किया गया। खान यूनिस के पूर्वी हिस्से पर तोपों से गोलाबारी की गई।

आधी रात के बाद, अल-मशरू क्षेत्र में हसन अल-बन्ना मस्जिद के पास एक हवाई हमले में एक बच्चा घायल हुआ। इसके अलावा PIC का यह भी कहना है कि युद्धविराम लागू होने के बाद से अब तक 347 फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि 871 लोग घायल हुए हैं।

लगातार होती बमबारी और घरों के ध्वस्तीकरण के कारण ग़ज़ा में लोगों का जीवन और मुश्किल होता जा रहा है, जबकि हालात में सुधार के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *