इंटरनेशनल मंच पर इज़राइल शर्मसार, 13 मुस्लिम देशों का एकसाथ स्पीच छोड़कर हॉल से वॉकआउट

फिलिस्तीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, इराक और मिस्र सहित 13 देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित सातवें CICA शिखर सम्मेलन से वॉकआउट (बाहर निकलना) कर दिया। उन्होंने ऐसा इज़रायली राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग के भाषण के विरोध में किया।

15 अक्टूबर 2026 को अजरबैजान के बाकू में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान, इज़रायली राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग के भाषण के समय तुर्की, ईरान, पाकिस्तान, कुवैत और फिलिस्तीनी प्राधिकरण के प्रतिनिधिमंडलों और प्रतिनिधियों ने सम्मेलन से वॉकआउट कर दिया।

इस शिखर सम्मेलन में एशिया और मध्य-पूर्व के देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें वे देश भी शामिल थे जिनके इजरायल के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, इस बीच बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के प्रतिनिधि हॉल में ही मौजूद रहे ।

वहीं कतर के अमीर का अपनी जगह पर बैठे रहने भी दुनियाभर में चर्चा का विषय रहा, क्योंकि दोहा और यरुशलम के बीच कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं, और साथ ही कतर संवेदनशील क्षेत्रीय मुद्दों में मध्यस्थ की भूमिका भी निभाता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *