बांदीपोरा के मोहम्मद याक़ूब हुर्रा की बड़ी सफलता, CSIR NET JRF में 44वीं रैंक हासिल

कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद याक़ूब हुर्रा ने अपनी मेहनत और लगन से एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने CSIR NET JRF परीक्षा (लाइफ साइंस) में 44वीं रैंक पाई है और 99.80 पर्सेंटाइल के साथ क्लियर किया है।

मूल रूप से नायदखाई क्षेत्र के रहने वाले याक़ूब ने कश्मीर विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान (Botany) में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। उनकी यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे कश्मीर के लिए गर्व की बात है।

CSIR NET JRF देश की कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करना शोध और उच्च शिक्षा में नए अवसरों के दरवाज़े खोलता है। मोहम्मद याक़ूब की यह उपलब्धि साबित करती है कि लगन और मेहनत से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है।

उनकी इस कामयाबी पर सोशल मीडिया और स्थानीय लोग खुशी ज़ाहिर कर रहे हैं। सभी उन्हें उज्ज्वल भविष्य के साथ और भी बड़ी सफलताओं की शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *