कश्मीर से वैश्विक मंच तक: डॉ. तसद्दुक हुसैन इत्तू की प्रेरक सफलता कहानी

जम्मू-कश्मीर की वादियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन डॉ. तसद्दुक हुसैन इत्तू ने यह कर दिखाया है। चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर मेहनत, सीखने की ललक और समाज के प्रति जिम्मेदारी ने उन्हें अमेरिका के प्रतिष्ठित American College of Physicians यानि (ACP) Guided Fellowship Program तक पहुँचाया। यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व की बात है।

ACP Guided Fellowship Program को दुनिया के सबसे सम्मानित मेडिकल प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म्स में गिना जाता है, जहाँ चयन कड़ी और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के बाद होता है। इस फेलोशिप का उद्देश्य ऐसे चिकित्सकों को आगे लाना है जो न केवल क्लिनिकल स्किल्स में उत्कृष्ट हों, बल्कि नेतृत्व, रिसर्च और पब्लिक हेल्थ में भी सकारात्मक बदलाव ला सकें। डॉ. तसद्दुक का चयन इस बात का प्रमाण है कि उनकी सोच सीमाओं से परे है और उनका लक्ष्य समाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करना है।

और एक ऐसे क्षेत्र से जहाँ संसाधन सीमित माने जाते हैं, वहाँ से निकलकर वैश्विक मंच पर पहचान बनाना उनकी लगन और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. तसद्दुक की यह सफलता कश्मीर के युवाओं के लिए संदेश है कि मेहनत, ज्ञान और सही दिशा हो तो दुनिया का कोई भी मंच दूर नहीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *