कॉमर्स के ज़्यादातर स्टूडेंट्स करियर चुनते समय एक ही लाइन सुनते हैं –
“पहले CA ट्राय करो, नहीं हुआ तो CS कर लेना।”
यहीं सबसे बड़ी ग़लती हो जाती है। क्योंकि CA और CS बैकअप नहीं, दो अलग प्रोफ़ेशन हैं। एक पैसे और नंबरों की दुनिया समझता है, दूसरा क़ानून और सिस्टम की।
- कंपनी आखिर CS क्यों रखती है?
मान लीजिए कंपनी एक कार है CA इंजन देखता है – पैसा, टैक्स, फ़ाइनेंस और CS ब्रेक, सिग्नल और नियम देखता है – क़ानून, प्रोसेस, एथिक्स
कार तेज़ हो सकती है, लेकिन अगर नियम टूटे तो चल ही नहीं पाएगी। यहीं कंपनी सेक्रेटरी की ज़रूरत पड़ती है। भारत में जिन कंपनियों का Paid-up Capital 10 करोड़ रुपये या उससे ज़्यादा है, उनके लिए CS रखना क़ानूनी मजबूरी है — ऑप्शन नहीं।
- कंपनी सेक्रेटरी असल में करता क्या है?
CS का काम सिर्फ़ फ़ॉर्म भरना नहीं होता। वो कंपनी का लीगल दिमाग होता है। वह तय करता है:
कंपनी Companies Act 2013 के अंदर रहकर काम कर रही है या नहीं
SEBI, FEMA, IBC जैसे क़ानून कहां लागू होंगे
बोर्ड मीटिंग्स और बड़े फ़ैसलों की लीगल दिशा क्या होगी
मर्जर, जॉइंट वेंचर या विदेशी पार्टनरशिप में क्या रिस्क है
सीधे शब्दों में – CS ये सुनिश्चित करता है कि कंपनी पैसा भी कमाए और जेल भी न जाए।
- “CA फेल हुआ तो CS” – ये सोच क्यों ग़लत है?
CA का काम है: अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिट
CS का काम है: कंपनी लॉ, बिज़नेस लॉ, कॉरपोरेट गवर्नेंस
दोनों की पढ़ाई, सोच और स्किल्स अलग हैं। इसकी तुलना ऐसे है जैसे: “ऑर्थोपेडिक डॉक्टर और आंखों के डॉक्टर की तुलना करना।” डिग्री अलग, इलाज अलग, काम अलग।
- CS बनने का रास्ता (बिना कॉलेज के)
CS बनने के लिए कोई रेगुलर कॉलेज नहीं होता। इस प्रोफ़ेशन को कंट्रोल करता है: Institute of Company Secretaries of India (ICSI) (भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत)
- ख़ास बात:
उम्र की कोई सीमा नहीं
12वीं या ग्रेजुएशन में सिर्फ़ 40% अंक काफ़ी हैं
- CS कोर्स कैसे आगे बढ़ता है?
Step 1: CSEET, ये एंट्री गेट है, साल में 3 बार एग्ज़ाम, 4 पेपर
Step 2: Executive Level, 7 पेपर, 2 ग्रुप, 1 महीने की ट्रेनिंग (EDP)
Step 3: Professional Level, 7 पेपर, एग्ज़ाम + 21 महीने की आर्टिकलशिप, आख़िर में CLDP ट्रेनिंग
- बिना ट्रेनिंग और आर्टिकलशिप कोई CS नहीं बनता।
खर्चा और पास होने की शर्त
हर सब्जेक्ट में कम से कम 40%
कुल मिलाकर 50% एग्रीगेट
- लगभग फ़ीस:
Executive: ₹17,000
Professional: ₹20,000
यानि कम निवेश, प्रोफ़ेशनल डिग्री।
- सैलरी और करियर की हक़ीक़त
CS कोई “फ़्लैश करियर” नहीं, बल्कि स्टेबल और लॉन्ग-टर्म प्रोफ़ेशन है। जिसकी शुरुआत: ₹50,000 – ₹1,00,000 महीना और अनुभव के साथ कॉरपोरेट, SEBI, NCLT जैसे मंचों पर मौक़े इसके अलावा क़ानून के कारण डिमांड बनी रहती है
- AI CS की नौकरी छीनेगा?
जो CS सिर्फ़: फ़ाइलिंग, रूटीन डॉक्यूमेंटेशन तक सीमित हैं, उनके लिए ख़तरा है। लेकिन जो: क़ानून को बिज़नेस से जोड़ते हैं और मर्जर, रिस्ट्रक्चरिंग, एडवाइज़री करते हैं उन्हें AI रिप्लेस नहीं कर सकता।
- आख़िरी बात
CS वो प्रोफ़ेशन है जहाँ: क़ानून चलता है, दिमाग चलता है, और भरोसा भी चलता है
अगर आपको नियम समझना, सिस्टम बनाना और कॉरपोरेट के “इनविज़िबल पावर सेंटर” में रहना पसंद है, तो CS बैकअप नहीं — फ़र्स्ट चॉइस होना चाहिए।
