देशभर में जनगणना की तारीख़ों की घोषणा, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगा सर्वे

भारत सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी आबादी की गणना का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत देश के ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर आबादी की गिनती की जाएगी।

जनगणना से जुड़ी अहम तारीखें:
10 से 24 जनवरी 2027: लोगों को खुद अपनी जानकारी दर्ज करने (Self-Enumeration) का विकल्प मिलेगा।

25 जनवरी से 28 फरवरी 2027: घर-घर जाकर आबादी की गणना होगी।

1 से 5 मार्च 2027: संशोधन का चरण चलेगा।

1 मार्च 2027: जनगणना की संदर्भ तिथि होगी।

इन राज्यों और क्षेत्रों में अलग कार्यक्रम होगा
मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और लद्दाख को इस कार्यक्रम से बाहर रखा गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में भी इस दौरान जनगणना नहीं होगी। इन क्षेत्रों के लिए अलग कार्यक्रम लागू किया जाएगा।

यह भारत की 2027 की जनगणना का दूसरा चरण है। इसमें जाति से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी।

1. कब से कब तक होगी जनगणना?
10 से 24 जनवरी 2027: ऑनलाइन स्व-गणना (Self-Enumeration)।
25 जनवरी से 28 फरवरी 2027: घर-घर जाकर आबादी की गणना।
1 से 5 मार्च 2027: समीक्षा और छूटे हुए लोगों की जानकारी जुटाने का चरण।
संदर्भ तिथि: 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि।

2. पहली बार होगी डिजिटल जनगणना
भारत में पहली बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जाएगी। प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए लोगों की जानकारी दर्ज करेंगे।
लोगों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण खुद भरने की सुविधा भी मिलेगी। ऑनलाइन जानकारी देने वाले परिवारों को एक विशेष आईडी दी जाएगी, जिसे बाद में प्रगणक को दिखाना होगा।

3. इस बार पूछे जाएंगे 40 सवाल
लाइव हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 की जनगणना में 29 सवाल पूछे गए थे, जबकि 2027 की जनगणना में इनकी संख्या बढ़ाकर 40 कर दी गई है।
इनमें प्रमुख विषय शामिल हैं:
परिवार और मकान से संबंधित जानकारी
जाति और धर्म
शिक्षा और रोजगार
पलायन से संबंधित जानकारी
सामाजिक और आर्थिक स्थिति

4. जातिगत गणना भी होगी

नगणना 2027 की एक बड़ी विशेषता जातिगत गणना है। इसमें जातियों से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इससे देश में विभिन्न जातियों की आबादी से जुड़े आंकड़े उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

5. किन राज्यों में अलग तारीखों पर होगी जनगणना?
जनवरी-फरवरी के घोषित कार्यक्रम में निम्नलिखित राज्य और क्षेत्र शामिल नहीं हैं:
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
पंजाब
गोवा
मणिपुर
लद्दाख
जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र
हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र
इनके लिए अलग कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *