उत्तराखंड के रामनगर में 86 मुस्लिम घरों पर चलाया बुलडोज़र, सदमें में 3 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के रामनगर के पुछरी गांव में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षित वन क्षेत्र में स्थित मुस्लिम बस्ती के 86 घरों पर बुलडोजर चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी घर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने थे। इस तोड़फोड़ अभियान के लिए मौके पर भारी संख्या पुलिसकर्मी तैनात रहे वहीं कार्यवाई के लिए 14 बुलडोजर लगाए गए थे। इस कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद समसाद और उसके परिवार के अन्य सदस्यों- मोमिना (पत्नी जाहिद) व फातमा (पत्नी रियासत) की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि दोनों महिलाओं का ब्लड प्रेशर बढ़ने से तबीयत बिगड़ी थी। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासन का कहना है कि आरक्षित वन क्षेत्र की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है।

पुछड़ी गांव में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल देखी गई। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कितने अवैध निर्माण हटाए गए और कितनी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई, इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सुबह पांच बजे शुरू हुआ अभियान

प्रशासन ने कार्रवाई के लिए पहले से व्यापक तैयारियां की थीं। शुक्रवार रात से ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। शनिवार सुबह पुलिस, वन विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर 30 से अधिक जेसीबी और कई पोकलैंड मशीनें तैनात की गईं। अभियान के दौरान करीब तीन किलोमीटर के क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था।

525 पुलिसकर्मी और पीएसी तैनात
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभियान के दौरान 525 पुलिसकर्मियों और पीएसी की तीन कंपनियों को तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्र को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटा गया था। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी अभियान में शामिल रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *