पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। BJP में शामिल होने के बाद इन विधायकों ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए।
तीनों ने 2 नवंबर 2026 को BJP में शामिल होने की घोषणा की। इनमें हरमीत सिंह पठानमाजरा, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, कुंवर विजय प्रताप सिंह शामिल है।
हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पंजाब में नशे की समस्या, बढ़ते सरकारी कर्ज और कानून-व्यवस्था को लेकर भगवंत मान सरकार की आलोचना की। उन्होंने सरकार पर वादे पूरे नहीं करने के आरोप भी लगाए।

पठानमाजरा ने दावा किया कि पंजाब सरकार के कामकाज में दिल्ली के AAP नेताओं का हस्तक्षेप है।
AAP ने क्या कहा?
AAP नेताओं ने BJP पर दूसरी पार्टियों से निकाले गए या पार्टी छोड़ चुके नेताओं को शामिल करने का आरोप लगाया। पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी इस घटनाक्रम पर BJP की आलोचना की।
