मालेगांव की बेटी बनी भारत की पहली मुस्लिम महिला न्यूरोसर्जन

Reading time : 0 minutes

महाराष्ट्र के मालेगांव से निकली डॉ. मरियम अफीफा अनसारी ने अपनी मेहनत और हौसले से भारत के मेडिकल इतिहास में एक नई पहचान बनाई है। वह देश की पहली मुस्लिम हिला न्यूरोसर्जन बनी हैं।

गरीब घर और उर्दू मीडियम स्कूल से पढ़ाई शुरू करने वाली मरियम के हालात आसान नहीं थे। लेकिन उन्होंने छोटी उम्र से ही बड़े सपनों को थामा और कभी हार नहीं मानी। दसवीं की परीक्षा में उन्हें गोल्ड मेडल मिला। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के ऑस्मानिया मेडिकल कॉलेज से MBBS किया। फिर MS (जनरल सर्जरी), DNB, MRCS (यूके) और MCh (न्यूरोसर्जरी) जैसी कठिन पढ़ाई पूरी की।

मरियम की माँ, जो खुद एक आलिमा (इस्लामी शिक्षिका) हैं, ने बेटी को हमेशा शिक्षा और संघर्ष के लिए प्रेरित किया। आर्थिक कठिनाइयों और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद मरियम ने यह साबित किया कि अगर सपनों में दम हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं रहती।

आज डॉ. मरियम अफीफा सिर्फ ऑपरेशन थिएटर तक ही नहीं, बल्कि लाखों लड़कियों के लिए एक मिसाल बन गई हैं। उनकी कहानी हमें यह सिखाती है कि संघर्ष चाहे जितना बड़ा हो, सफलता उसी की होती है जो हार नहीं मानता।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *