बिलक़ीस अल फ़राज ने सऊदी एयरलाइंस की पहली महिला पायलट बनकर रचा इतिहास

बिलक़ीस अल फ़राज सऊदी एयरलाइन्स की सबसे पहली महिला पायलट बनीं है। बिलक़ीस एक एविएटर हैं, जिन्होंने सऊदी अरब की राष्ट्रीय एयरलाइन, ‘सउदिया एयरलाइंस’ की पहली महिला पायलट बनकर इतिहास रचा।

सऊदी अरब की नागरिक बिलक़ीस अल-फ़राज ने एयरबस A320 पर फ़र्स्ट ऑफ़िसर के तौर पर अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है, जो सऊदी के एविएशन सेक्टर में एक अहम उपलब्धि है। इस उपलब्धि के साथ ही बिलक़ीस सऊदी एयरलाइंस की पहली महिला पायलट बन गई हैं, जो सऊदी अरब के एविएशन सेक्टर में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दिखाता है।

आपको बता दें कि, सऊदी  महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़तीं नज़र आ रहीं है।  जैसे-जैसे अलग-अलग प्रोफ़ेशनल क्षेत्रों में महिलाओं के लिए मौके बढ़ रहे हैं, बिलक़ीस अल-फ़राज की यह कामयाबी देश के एविएशन सेक्टर में बदलते हालात और नए मौकों को दर्शाती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *